National
-
- भाजपा सरकार आने पर असम में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे,
- अमीन पठान ने असम में किया जनसभा को सम्बोधित
कोटा.
असम विधान सभा चुनाव के भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के मुख्य प्रभारी अमीन पठान द्वारा जनसभाओं को सम्बोधित करने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को अमीन पठान ने विधानसभा क्षेत्र रंगिया, असम के गांव कनिहा में भाजपा प्रत्याशी भावेश कलिता के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया। पठान ने कहा कि असम में कांग्रेस राज के दौरान उनकी जन विरोधी नितियों से असम में विकास कार्य अवरूद्ध रहा। ना ही कांग्रेस की नीति है और ना ही कोई नेता है, ऐसे में वह असम के लोगों को क्या स्थिर सरकार देगी। कांग्रेस ने कई पार्टियों से वोट बैंक के लिए हाथ मिलाया है। लेकिन अब जनता कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है। इस बार असम में भाजपा की लहर है। कांग्रेस सरकार के वक्त यहां सामाजिक व संस्कृति तौर पर काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा राज्य में बीजेपी की सरकार आने के बाद असम में तेजी से विकास हुआ है, असम में रोड, रेल व्यवस्था दुरुस्त की गई है। एनडीए सरकार ने सारी सुविधाएं मुहैया कराई है। अमिन पठान ने लोगों को आव्हान किया कि असम के विकास के लिए भाजपा को बहुमत से जीत दिलानी है। केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार होगी तो विकास के नए आयाम स्थिापित होंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मतिउर्रहमान, सह प्रभारी मोहम्मद सागिर, कोषाध्यक्ष नवीन जैन, इमरान चौधरी, आमिर हमजा, भाजपा नेत्री एलिजा यास्मीन एवं अल्पसंख्यक बोर्ड की चेयरमैन मुमताज हुसैन आदि कार्यकर्ता एवं संगठन के लोग मौजूद रहे।
Reported By:ADMIN
